बेटी ने की पिता की हत्या, प्रेमी संग पकड़ी गई थी आपत्तिजनक हालत में

UP NEWS : बस्ती में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक बेटी ने इसलिए अपने प्रेमी के साथ अपने पिता की हत्या कर दी क्योंकि उसके पिता ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी है. फिलहाल जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

छावनी थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले में उनकी 17 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता इस रिश्ते का विरोध करते थे. शुक्रवार को गन्ने के खेत में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को साथ देख लिया. आरोप है कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया और उसका गला घोंट दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को नहर में छिपाने का भी आरोप है.

फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कृष्णा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे. पुलिस के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका वह विरोध करते थे और यही वजह थी कि वो बेटी की शादी भी दूसरी जगह करने की बात कर रहे थे, लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *