बिलासपुर में CRPF जवान ने किया सुसाइड

बिलासपुर। भरनी स्थित CRPF कैंप के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे और पिछले करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ थे।

सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, जयप्रकाश ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से लापता हो गए थे। इसके बाद वे अपने घर भी नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वे घर से बाहर निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे।

बताया गया कि कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही CRPF के अधिकारी और जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *