बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना पुलिस ने इंद्रपुरी हिर्री माइंस के पास जुआ फड़ पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक की चटाई जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते मिले चार लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान तोरण कुमार (33 वर्ष), रूपेश निषाद (27 वर्ष), प्रदीप कुमार सहिस (28 वर्ष) और अखिल ध्रुव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी हिर्री माइंस क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की 52 पत्तियों और प्लास्टिक की चटाई सहित कुल 1,870 रुपये जब्त किए। मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।