बिलासपुर। कुटुंब न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने देवर पर रास्ता रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे शिकायत और रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पारिवारिक विवाद को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने की बात भी शिकायत में कही है।
महिला और उसके परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।