BRICS समिट में पाकिस्तान को बड़ा झटका, पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की ब्रिक्स देशों ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने ही हमले को अंजाम दिया था। ब्रिक्स देशों ने शनिवार को पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीटीपी ने अंजाम दिया था और इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

इसके अलावा, ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपील की और इस खतरे से निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने की बात कही। पहलगाम हमले की कड़ी निंदा किए जाने का साफ मतलब है कि ब्रिक्स देशों ने पाकिस्तान को उसका बिना नाम लिए कड़ा संदेश दे दिया है। यह स्पष्ट कर दिया है कि जो देश आतंकवाद फैलाते हैं, उनसे कड़े तरीके से निपटना चाहिए। पहलगाम हमले के बाद भी दुनियाभर के देशों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी।

इसके बाद मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी और बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक्स की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *