Headlines

अनंत चतुर्दशी पर महादेवघाट विसर्जन कुंड में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 9 बजे तक 3,213 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

रायपुर। राजधानी में आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर सुबह से ही दिन भर रात्रि तक निरन्तर राजधानी शहर में महादेवघाट के समीप रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुंड में गणपति की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने हजारों की संख्या में भक्तजनों का श्रद्धामयी मेला लगा हुआ है। लगातार देर तक…

Read More

हुनर से आत्मनिर्भर बनीं, बुटीक शुरू कर अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

अम्बिकापुर/सूरजपुर। हुनर को जब प्रशिक्षण और अवसर का साथ मिलता है, तो वह आत्मनिर्भरता के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार की राह खोल सकता है। सूरजपुर जिले के ग्राम राजापुर, पोस्ट साल्ही की उर्मिला सिंह ने कौशल प्रशिक्षण से मिले हुनर को अपनी आजीविका का आधार बनाकर इसे साबित किया है। छह माह का…

Read More

आंगनबाड़ी की पहल से ममता को मिला मातृत्व योजना का लाभ, आर्थिक सहायता से बच्चों के पालन-पोषण को मिला संबल

रायपुर। आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी बन रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में खालपारा निवासी ममता ने अपनी ‘सेवा की कहानी’ साझा करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी…

Read More

मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम

अंबिकापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए अजीरमा, अंबिकापुर स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त स्वसहायता समूह रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से संचालित इस वृद्धाश्रम…

Read More

राजभाषा सम्मेलन का न्योता देने CM साय से मिले प्रभात मिश्रा, 26-27 सितंबर को बेमेतरा में जुटेंगे प्रदेशभर के साहित्यकार और विद्वान

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और राजभाषा के विकास को समर्पित दो दिवसीय प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को जिला बेमेतरा में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के साहित्यकारों, विद्वानों, भाषा विशेषज्ञों और राजभाषा से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। सम्मेलन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार…

Read More

स्कूल कल भी बंद

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर कल 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आज देर शाम यह आदेश जारी किया…

Read More

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की चपेट में छत्तीसगढ़, बस्तर में आई बाढ़, डूबे कई गांव

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बुधवार से जारी भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई प्रमुख संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री…

Read More

CM विष्णुदेव साय 30 सितम्बर को लेंगे कैबिनेट की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। भारी बारिश को लेकर सरकार अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read More

धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने धमतरी जिले के ग्राम कचना में प्लग एंड प्ले फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स…

Read More

बिलासपुर में निगम का क्लर्क गिरफ्तार, लीज रिन्यूअल करने ले रहा था रिश्वत

बिलासपुर। सरकारी काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ…

Read More