Chhattisgarh : आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, रायपुर में छाई बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग द्वारा आज जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में मध्यम वर्षा की संभावना है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, भैरा, कबीरधाम और मुंगेली में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सुबह 7:09 बजे से सुबह 10:09 बजे तक के लिए जारी किया गया है। लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *