डांस का विरोध, छात्र की मौत, वजह डिप्रेशन बताया जा रहा

सांकेतिक तस्वीर

कोप्पल। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 16 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा जयश्री चालावड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि माता-पिता द्वारा डांस करने से रोकने और इसको लेकर की गई रोक-टोक से छात्रा परेशान थी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, जयश्री कोप्पल जिले के अगलकैरा गांव की रहने वाली थी। 22 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच घर पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए हिटनाल के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे कोप्पल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

परिजनों ने छात्रा को बचाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद रात करीब 8:45 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में डांस को लेकर माता-पिता की रोक-टोक से छात्रा के परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *