खाने का तेल आज से सस्ता हुआ

रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य तेल की कीमतों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कच्चे और परिष्कृत सोयाबीन, पाम तथा सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क (BCD) में कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 31/2026-कस्टम्स, 23 सितंबर के अनुसार कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, परिष्कृत सोयाबीन तेल और परिष्कृत पाम तेल पर शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत किया गया है।

इसके अलावा, कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। परिष्कृत सूरजमुखी तेल पर भी शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत किया गया है।

सरकार के इस फैसले से खाद्य तेल के आयात पर लगने वाला सीमा शुल्क कम होगा। इससे बाजार में खाद्य तेल की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है। नई शुल्क दरें आज से प्रभावी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *