रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए गुंडरदेही क्षेत्र के मचौद (भाठा) पहुंचेंगे। इस दौरान वे ग्राम भेण्ड्रा में दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे ग्राम मचौद (भाठा), विकासखंड गुंडरदेही पहुंचकर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम दोपहर 3:30 बजे ग्राम भेण्ड्रा से प्रस्थान कर 3:40 बजे ग्राम मचौद (भाठा) पहुंचेंगे। शाम 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर वापसी के लिए रवाना होंगे।
