रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान और रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:15 बजे वे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां 3:00 बजे तक लोकार्पण एवं नई यात्री रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:40 बजे रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर 6:00 बजे डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7:00 बजे डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान से रवाना होकर शाम 7:20 बजे रावणभाठा मैदान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री रात 7:20 से 8:00 बजे तक रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।