रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता लाए और लोगों को सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पावन पर्व है। यह पर्व सभी को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।