Headlines

CM साय की घोषणा, सुहेला में बनेगा मांगलिक भवन और खुलेगा नया कॉलेज

सुहेला। मुख्यमंत्री साय ने सुहेला क्षेत्र और बलौदाबाजार के विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में मांगलिक भवन निर्माण, नवीन महाविद्यालय, स्कूलों में प्रार्थना शेड और शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सुहेला में मांगलिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा सुहेला तहसील अंतर्गत 20 विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। इससे विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रार्थना और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

वहीं, बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई है।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं में सुहेला क्षेत्र के शैक्षणिक और सामाजिक सुविधाओं के विकास के साथ-साथ बलौदाबाजार शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *