रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेश के विकास में योगदान का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके 15 वर्षों के नेतृत्व में गरीब कल्याण, किसानों की समृद्धि, जनजातीय उत्थान और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में हुए कार्य प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण अध्याय हैं।
सीएम साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कामना की कि डॉ. रमन सिंह का जीवन स्वस्थ और सुखमय रहे तथा उन्हें दीर्घायु प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कामना की कि डॉ. रमन सिंह का स्नेह और आशीर्वाद सभी को निरंतर मिलता रहे।