रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के माना कैंप स्थित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम साय ने प्रार्थना की कि आदिशक्ति मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और छत्तीसगढ़ में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली और मंगल की कामना की।
इस पावन अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की स्तुति करते हुए कहा—
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते॥”
