रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने गुलाबचंद कटारिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को अंग्रेजी में शुभकामना संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबे, सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता की भी शुभेच्छा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इन संदेशों के जरिए दोनों वरिष्ठ नेताओं के प्रति शुभकामनाएं और सद्भाव व्यक्त किया गया।