CM विष्णुदेव साय ने महान संत गुरु अमरदास के ज्योति-ज्योत दिवस पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिख धर्म के तृतीय गुरु और महान संत गुरु अमरदास जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने गुरु अमरदास जी के जीवन और उनके समाज को दिए संदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु अमरदास जी ने समानता, सेवा, करुणा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार समाज को मानवता और लोककल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु अमरदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज में आपसी भाईचारे, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करने का मार्ग दिखाती हैं। उनका संदेश आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *