रायपुर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूज्य संत श्री अच्युतानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संत के मार्गदर्शन में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूज्य संत श्री अच्युतानंद महाराज का पावन सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान उनके मार्गदर्शन में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के साथ गोवंश की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सीएम साय ने कहा कि गौसेवा हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। हमारी सरकार गोवंश की रक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
गोपाष्टमी के अवसर पर हुई इस मुलाकात को गौसेवा और गोवंश संरक्षण से जुड़े प्रयासों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

