रायपुर। Raipur में हनीट्रैप का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसकी साथी पर अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर 2.17 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसे नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई गई और बेहोश होने के बाद उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे गए।
इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब छह महीने तक लगातार पैसे की उगाही की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस ने महिला और उसकी साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और लेनदेन का पता लगाया जा सके।
