रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी विवेक आचार्य (2006 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद से सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाए जाने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
यह आदेश आज शनिवार 29 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किया गया।