कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी GRP

रायगढ़। कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जीआरपी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:10 बजे सूचना मिली कि कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जीआरपी ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *