धमतरी। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुरुद पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 3,100 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी, अंकों का हिसाब लिखा कागज और एक डॉट पेन जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिलने पर कुरुद पुलिस ने धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास दबिश दी। यहां एक व्यक्ति लोगों से रुपये लेकर हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा-पट्टी लिख रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश कश्यप (65 वर्ष), पिता स्वर्गीय छबीलाल कश्यप, निवासी सरोजनी चौक, कुरुद, जिला धमतरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।