रायपुर। लालपुर स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट में मैनेजर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर राजवीर सिंह राठौर ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की शाम 7:30 बजे राजवीर सिंह राठौर लालपुर स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके साथ काम करने वाला गजनी शराब के नशे में वहां पहुंचा।
आरोप है कि गजनी ने बिना किसी कारण राजवीर सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के और पत्थर से मारपीट की। मारपीट में राजवीर सिंह के चेहरे और गर्दन पर चोट आने की बात शिकायत में कही गई है।
घटना के बाद मैनेजर ने टिकरापारा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।