मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में आगजनी, video  

रायपुर। मेकाहारा में आज दोपहर एक बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया है. जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है.

मोहदापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर से धुआं हटा लिया गया है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *