Headlines

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपए जब्त

धमतरी। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरी पुलिस ने ताश से जुआ खेलते चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरी के नगरनाला-चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और चार लोगों को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये, चार मोटरसाइकिल कीमत करीब 1 लाख रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार ध्रुव, भानु कुमार साहू, भागवत यादव और जयप्रकाश साहू शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *