Headlines

नंदनवन जंगल सफारी को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, CM साय ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप से छत्तीसगढ़ के साथ साझेदारी करने पर चर्चा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Group के ग्रुप CEO Bennett Neo और उनकी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में नंदनवन जंगल सफारी, नया रायपुर के विकास को लेकर सहयोग और नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सिंगापुर का Mandai Wildlife Group वन्यजीव संरक्षण और पर्यटक अनुभव के क्षेत्र में दुनिया भर में जाना जाता है। यह समूह Singapore Zoo और Night Safari जैसे विश्व प्रसिद्ध वन्यजीव आकर्षणों का संचालन करता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नंदनवन जंगल सफारी के लिए मंडाई समूह की विशेषज्ञता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नंदनवन को विश्वस्तरीय बनाने पर फोकसबैठक में animal care, पार्क डिजाइन और visitor experience जैसे क्षेत्रों में मंडाई की वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ नंदनवन जंगल सफारी को दिलाने पर चर्चा हुई।

उद्देश्य है कि नंदनवन को एक आधुनिक, आकर्षक और विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।नंदनवन जंगल सफारी को पहले से ही एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी के रूप में पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता और आधुनिक प्रबंधन से इसे और बेहतर बनाने की दिशा में यह साझेदारी अहम कदम साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगा बड़ा boost

मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप के साथ संभावित सहयोग से नंदनवन में पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण और पार्क प्रबंधन के नए मानक विकसित होने की उम्मीद है। इससे नया रायपुर और छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से उभर सकता है।

यह पहल छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और राज्य की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *