नौकर ने की बेईमानी, बैंक में जमा करने दिए 5 लाख कैश लेकर फरार

कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर। साई विला भाठागांव निवासी कारोबारी दिव्यांश ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नौकर शंकर सोनी ने बैंक में जमा कराने के लिए दिए गए 5 लाख रुपये नगद का कथित रूप से गबन कर लिया और वाहन छोड़कर फरार हो गया।

शिकायत के अनुसार, शंकर सोनी पिता नारायण सोनी, निवासी कालीबाड़ी नेहरू नगर को जुलाई 2025 में काम पर रखा गया था। 21 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 12 बजे कारोबारी ने उसे एक्टिवा क्रमांक CG-04-LT-0826 से बैंक ऑफ बड़ौदा, टैगोर नगर शाखा में 5 लाख रुपये जमा कराने के लिए भेजा था।बताया गया कि शंकर सोनी बैंक जाने के बाद वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश करने पर जानकारी मिली कि एक्टिवा वाहन रावाभाठा बिजली ऑफिस के पास मैदान में छोड़ दिया गया है। कारोबारी जब मौके पर पहुंचे तो वाहन की चाबी सीट के नीचे डिक्की/स्टोरेज के लॉक में मिली, लेकिन उसमें रखी नगद राशि गायब थी।

कारोबारी का आरोप है कि शंकर सोनी बैंक में जमा कराने के लिए दिए गए 5,00,000 रुपये अपने उपयोग में लेकर बेईमानी से गबन कर फरार हो गया। मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारी की तलाश और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *