रायपुर। शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतनपुर में विराजमान मां महामाया के पावन श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने मां महामाया से समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कामना की कि मां महामाया के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख-समृद्धि बढ़े और छत्तीसगढ़ ज्ञान के प्रकाश से आलोकित हो।
सीएम साय ने मां महामाया की ममता और कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहने की कामना करते हुए “जय मां महामाया” के जयकारे के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।