धमतरी। भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2027 हेतु नामांकन प्रस्ताव आगामी 31 जुलाई तक केवल ऑनलाईन www.awards.gov.in के माध्यम से चाही गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने नामांकन से संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को पोर्टल में अपलोड कर दस्तावेज की एक प्रति जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी में अनिवार्यतः प्रेषित करने कहा है।