रायपुर। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से बिना बताए रायपुर पहुंचे 15 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बालक भाटापारा से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचा था और स्टेशन चौक के पास अकेले रोता हुआ मिला।
गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले यातायात थाना फाफाडीह प्रभारी अम्बरीश शर्मा, आरक्षक गोपाल सिदार और सैनिक मोहसिन खान की नजर स्टेशन चौक गेट नंबर-1 के पास रो रहे बालक पर पड़ी। पुलिस टीम ने तत्काल उसके पास पहुंचकर उसे ढांढस बंधाया और सहानुभूति के साथ पूछताछ की।
पूछताछ में बालक ने अपना पता भाटापारा, जिला बलौदाबाजार बताया। उसने पुलिस को बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गया और ट्रेन पकड़कर रायपुर आ गया था। डर के कारण वह वापस घर जाने से भी घबरा रहा था। पुलिस टीम ने बालक को विश्वास में लेकर समझाइश दी और उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बालक के मामा और बहन रायपुर पहुंचे।
पुलिस ने पहचान और आवश्यक तस्दीक की कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बालक और उसके परिजनों को समझाइश देकर सकुशल घर रवाना किया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई