Ambikapur : शराबबंदी के बावजूद शराब पीकर गांव पहुंचे 16 लोग, पंचायत ने लगाया 45 हजार रुपये जुर्माना

अंबिकापुर। लखनपुर क्षेत्र के केवरी गांव में 1 सितंबर से लागू शराबबंदी के बावजूद शराब पीकर गांव पहुंचने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत ने सभा बुलाकर संबंधित 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

बताया गया कि गांव में शराबबंदी लागू होने के बावजूद 16 लोग बाहर से शराब पीकर गांव पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभा आयोजित की और सभी संबंधित लोगों पर पंचायत के निर्णय के अनुसार जुर्माना लगाया।

पंचायत की कार्रवाई के बाद सभी लोगों ने निर्णय को स्वीकार किया और जुर्माना जमा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शराबबंदी के फैसले के प्रति एकजुटता दिखाई। पंचायत की कार्रवाई को गांव में सामाजिक अनुशासन और शराबबंदी के पालन की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *