CM विष्णुदेव साय ने साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए ली साइबर जागृति सेल्फी

रायपुर। आज सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगाये गए साइबर जागृति अभियान के तहत जांगरूकता सेल्फी लेते हुए सभी को साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया।

साइबर अपराध से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अभियान में सभी को भागीदार बनने का संदेश दिया।, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की आप सभी से अपील है कि हम सभी साइबर अपराध से मुक्त सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लें।

सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया

सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की । इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री को वहाँ उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात जागरूकता अभियान तथा यातायात में किया जा रहे हैं से अवगतकराया।

जिस पर उन्होंने , ट्रैफिक हैकथॉन 2026 के माध्यम से तकनीकी नवाचार एवं जन भागीदारी से सड़क सुरक्षा को और प्रभारी प्रभावी बनाए जाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *