नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, तकनीक, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस बीच यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने भारत-यूएई रिश्तों को लेकर खास बात कही. उन्होंने कहा कि 15 मई 2026 को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का सभी को बेसब्री से इंतजार है. भारत से यूएई के मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए हाशिमी ने कहा, ‘अगर आप किसी भी अमीराती से पूछेंगे, तो उसका किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव जरूर मिलेगा।’
हाशिमी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज के समय में दुनिया भर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा रहा है.’ उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विज्ञान और तकनीक सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है।