PM मोदी की अपील के बाद अब पेट्रोल-डीजल महंगा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन का संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की थी और इसके बाद से लगातार इनकी कीमतों में तेजी आने के संकेत मिल रहे थे और शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम फूट गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को पहली बार देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील (PM Narendra Modi Appeal) की थी और फिर 24 घंटे में इसे दोहराया. इसके बाद अचानक सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा (Gold Import Duty Hike) दी और सोना-चांदी महंगा हो गया।

सोने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का सीमित और संभलकर इस्तेमाल करने के लिए कहा था और एक नहीं बल्कि कई ऐसे संकेत मिल रहे थे कि PM Modi Petrol-Diesel Appeal के बाद फ्यूल प्राइस भी बढ़ सकते हैं. अब हुआ भी ऐसा ही और शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गईं।

अमेरिका और ईरान में युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच के चलते दुनिया में तेल संकट देखने को मिला. भारत पर भी इसका गंभीर असर रहा और प्रधानमंत्री ने खुद इसे लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद से ही देश में महंगाई का बम फूट रहा है। PM Modi ने देश के लोगों से मिडिल ईस्ट टेंशन का हवाला देते हुए संयमित इस्तेमाल करने के लिए अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *