48 घंटे में महंगाई का चौतरफा अटैक, पहले सोना, दूध, फिर पेट्रोल-डीजल और अब CNG

नई दिल्ली। देश में महंगा हो गया है, इसके साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले सोना और दूध के दाम भी बढ़े, कुल मिलाकर बीते 48 घंटे में देश की जनता पर महंगाई का ‘चौतरफा अटैक’ हुआ है। देश में बीते 48 घंटे में एक के बाद एक कई चीजें महंगी हो गई हैं और देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा अटैक (Inflation Attack India) हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहां सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई और अचानक Gold-Silver के दाम में तेजी आ गई. सिर्फ सोना ही नहीं, इसके बाद देश में दूध के दाम बढ़े, सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम फूट गया है. शु्क्रवार 15 मई से देश में Petrol-Diesel Price Hike देखने को मिला और ये 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं।  

मंहगाई का पहला अटैक: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल 
पिछले रविवार को पहली बार पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और इसे 24 घंटे में ही दो बार दोहराया था. इसके बाद सरकार की ओर से अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई और फिर MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोना-चांदी का भाव छलांग लगा गया. Import Duty Hike की खबर आते ही, सोना 11,000 रुपये, तो चांदी 22000 रुपये तक महंगी हो गई थी. 

महंगाई का दूसरा अटैक: दूध की कीमतें बढ़ीं 
सोना-चांदी के बाद महंगाई का दूसरा बम दूध पर फूटा और अमूल से लेकर मदर डेयरी तक ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में इजाफा कर देश के लोगों को झटका दिया. अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Amul Milk Price Hike) की गई, तो इसके तुरंत बाद Mother Dairy ने भी अपने दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए. ये नई कीमतें 14 मई से देशभर में लागू हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *