रायपुर का चंदनीडीह नाला उफान पर

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी  

रायपुर। अत्यधिक वर्षा के दौरान चंदनीडीह मार्ग से रायपुर आने वाले मार्ग पर नाले के पानी के उफान पर आने तथा मार्ग में विद्यमान कुछ तकनीकी कारणों के चलते इस मार्ग पर यातायात का संचालन प्रभावित होकर जाम एवं धीमी गति (Slow Traffic) की स्थिति निर्मित हो जाती है।

रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों से अपील की है कि  अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का यथासंभव उपयोग करें। यदि उक्त मार्ग से यात्रा करना आवश्यक हो, तो पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से प्रस्थान करें, ताकि अनावश्यक विलंब एवं असुविधा से बचा जा सके। वर्षा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से चलाएँ तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें तथा अन्य वाहन चालकों का भी सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *