राजिम के कोपरा में 2 बच्चों की मौत, घर के पास के गड्ढे में डूबे 

गरियाबंद। राजिम के नगर पंचायत कोपरा में घर के सामने बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों में 4 वर्षीय बालक और उसकी 6 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वे घर के सामने मौजूद करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और डूब गए।

काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव गड्ढे से बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। वहीं दोनों मासूम अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रह रहे थे। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ तोड़ दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गड्ढा किस कारण बना था और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *