रायपुर। राजधानी रायपुर में आज तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति देखने को मिली।
बारिश के चलते सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास नाले में तेज बहाव का वीडियो सामने आया है।
नाले के तेज बहाव के बीच एक युवक बह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बचाए जाने की जानकारी सामने आई है।बारिश के दौरान नालों और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने में सावधानी बरतने की जरूरत है।