रायपुर की 4 मेडिकल स्टोर सील, बिना डॉक्टर की पर्ची के बेच रहे थे दवाई

रायपुर। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में शहर में बढ़ते सूखे नशे (ड्राई ड्रग्स) पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोरों द्वारा डॉक्टर की वैध पर्ची के बिना प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयों का विक्रय किया जा रहा था, जिनका दुरुपयोग विशेष रूप से युवाओं द्वारा नशे के रूप में किया जा रहा है।

इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा ऐसे मेडिकल स्टोरों को चिन्हित कर उनके संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में आज पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, संबंधित थाना पुलिस टीम, औषधि निरीक्षक एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स को संदेह के घेरे में लिया जाकर टेस्ट पर्चेसिंग कराई जाकर जांच की गई, जिनमें – 01. मां दुर्गा मेडिकोज, गोल चौक, थाना डी.डी. नगर, रायपुर02. आयुष मेडिकल, गुढियारी, रायपुर03. विश्वास मेडिकल, भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर04. उदय मेडिकल स्टोर, उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर*उक्त मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा प्रावधानों के विपरित बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाई Pregabalin Capsules एवं Rexcof DX Syrup बेचते पाये गए, जिनके विरूद्ध औषधि व प्रसाधन विभाग द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मेडिकल स्टोर्स को सील कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *