रायपुर में कार खरीदने वाले ग्राहकों से 10 लाख की ठगी, बुकिंग रकम लेकर कर्मचारी फरार 

रायपुर। लाभाण्डी स्थित शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर सूरज ढलाई ने अपने पूर्व टीम लीडर नीरज चंद्राकर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, नीरज चंद्राकर 16 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक टीम लीडर के पद पर कार्यरत था।

इस दौरान उसने वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर 11 ग्राहकों से ऑनलाइन और नकद माध्यम से 10,24,853 रुपये अपने निजी यूपीआई खाते एवं नकद के रूप में प्राप्त किए। आरोप है कि उसने यह राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की और न ही ग्राहकों को वापस की।

वर्तमान में आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीरज चंद्राकर ने ग्राहकों और कंपनी के साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की है। तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *