रायपुर में प्लैटिनम बार का मालिक गिरफ्तार, जन्माष्टमी के दिन शराब बेचते पकड़ा गया

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कल 4 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि गली नंबर 1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से बाहर शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की और रात करीब 10:30 बजे बार से शराब बेचते हुए संचालक पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 750 एमएल की एक बोतल अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 1,150 रुपये बताई गई है, और शराब बिक्री की 2,300 रुपये नकद रकम बरामद की। कुल जब्ती 3,450 रुपये की हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। साथ ही बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

लाइसेंस पर भी हो सकती है कार्रवाई

शुष्क दिवस के दौरान शराब बिक्री और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *