Headlines

रायपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल हुए CM साय, विकसित भारत निर्माण का दिलाया संकल्प

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रायपुर के कृषि मंडपम में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। देशभर में 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा के पड़ाव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय जनता के विश्वास और सहयोग से जुड़ी यात्रा बताया है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया है। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उपस्थित लोगों के साथ विकसित भारत निर्माण के संकल्प में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *