Headlines

राजनांदगांव में PMGSY के अधिकारी का बाइक चोरी

राजनांदगांव। शहर के भदौरिया चौक स्थित पार्किंग से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में उप अभियंता के पद पर पदस्थ आशीष मेश्राम की बाइक चोरी हो गई। मामले में उन्होंने राजनांदगांव कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुई बाइक की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

शिकायत के अनुसार, आशीष मेश्राम वर्तमान में पूनम कॉलोनी, राजनांदगांव में रहते हैं। 1 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG-05-E-9138 को भदौरिया चौक स्थित पार्किंग में खड़ा किया था। इसके बाद वे आवश्यक कार्य से मोहला चले गए।

रात करीब 9 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां बाइक मौजूद नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, चोरी हुई बाइक का इंजन नंबर HA10EA8HK38667 और चेसिस नंबर MBLHA10EE8HK20177 है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *