दिल्ली. गर्भवती महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मृतका रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थी. घटना के बाद महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (Ministry of Defence female employee suicide)
थाने में दर्ज FIR अनुसार महिला को उसके पति और ससुराल वालों की ओर से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था. यह बात उसने फोन कॉल के जरिए अपने मायके वालों को ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में बताती थी. परिवार का कहना है कि वह लगातार तनाव में थी और उन्हें अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देती रहती थी.
(female employee suicide) परिजनों ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है. यह खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया. मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.