Headlines

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज का शक्ति प्रदर्शन, PM आवास के गृह प्रवेश और लखपति दीदी सम्मेलन में हुए शामिल

सक्ती। जिले में आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने PM आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम के साथ पंचायत पदाधिकारियों एवं लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की।

यह कार्यक्रम जेठा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी, लखपति दीदियां और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं पंचायत पदाधिकारियों और लखपति दीदियों से जुड़े कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण विकास और महिला स्वावलंबन पर भी जोर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री के सक्ती पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *