सांसद चिंतामणि महाराज ने बनाया छत्तीसगढ़ी खाना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली/रायपुर। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज इन दिनों अपने एक खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सांसद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे दिल्ली में अपने हाथों से रसोई में खाना बनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ सांसद चिंतामणि महाराज ने लिखा, “दिल्ली में आज रसोई भी अपनी, स्वाद भी अपना! बनाया मनपसंद छत्तीसगढ़ी खाना—सब्ज़ी और चावल। घर और अपने हाथ से बने खाने की बात ही कुछ और है…”

सांसद का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। व्यस्त राजनीतिक जीवन के बीच रसोई में छत्तीसगढ़ी भोजन बनाते चिंतामणि महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *