रायपुर में स्कूली छात्रा ने किया सुसाइड

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उसे डांटा-फटकारा गया था, जिसके बाद वह परेशान थी। परिवार ने छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही घटना से पहले की परिस्थितियों और सामने आए आरोपों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *