रायपुर। रायपुर में आज सेवा-समर्पण अभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा-भविष्य” के तहत आगामी 25 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नया रायपुर स्थित निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा-समर्पण अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भारत स्काउट एंड गाइड के प्रदेश मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, टोली सदस्य एवं भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया तथा कांतिलाल जैन, प्रदेश संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।
