रायगढ़ के जंगल में चल रहा था काटपत्ती जुआ, पुलिस ने 4 जुआरियों को पकड़ा
रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में दबिश देकर ताश पत्ती से काटपत्ती जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।…