Headlines

घर लौट रहे स्कूली बच्चों को देखकर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रुकवाया अपना काफिला, सहज संवाद में जानी पढ़ाई

सेलूद। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन उस समय खास बन गया, जब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक उनके बीच पहुंचे और सहजता से बातचीत करने लगे। दुर्ग जिले में सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे मंत्री यादव कार्यक्रम से लौटते समय सेलूद…

Read Full News

रानी दुर्गावती की जयंती पर CM साय ने किया नमन, बोले – उनका पराक्रम और बलिदान सदैव स्मरणीय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक गढ़ा-कटंगा की वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का अद्वितीय पराक्रम, त्याग और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने साहस और वीरता से देश की रक्षा…

Read Full News

वकील के पिता को कार ने मारी ठोकर, कैनाल रोड की घटना

रायपुर। कुशालपुर निवासी वकील आकाश सोनी के पिता जीवन लाल सोनी सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें एक अज्ञात कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनके हाथ, सीने, कंधे और दोनों घुटनों में चोट आई है। घायल जीवन लाल सोनी को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Read Full News

युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा था आरोपी, आरक्षक और नगर सैनिक ने पीछा कर दबोचा

रायपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहे आरोपी को यातायात पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से युवती का छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को थाना गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पहचान और तस्दीक के बाद…

Read Full News

मेकाहारा अस्पताल के सामने चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद

रायपुर। राजधानी में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे रात्रि गश्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि बरामद बाइक की चोरी की रिपोर्ट पहले से थाना…

Read Full News

बरसात के बाद सड़कों और पुलों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर

रायपुर। बरसात के बाद प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से धरातल पर उतरेंगे। राज्य शासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी करते हुए 672 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए के 24 महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें नई सड़कों और पुलों के निर्माण के साथ मौजूदा सड़कों…

Read Full News

मौत की खबर नहीं थी, जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा हंगामा

सूरजपुर। SF-6 बटालियन में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत का मामला अब सवालों के घेरे में है। बटालियन की ओर से जवान का शव गांव पहुंचाए जाने के बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार ने जवान की मौत के…

Read Full News

आज छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आज राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल…

Read Full News

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर : राज्यपाल डेका

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के लोगों के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं…

Read Full News

मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

Read Full News